अब तक एक लाख टिकट बिके
पर्यटन विभाग के मुताबिक 2 फरवरी से 10 फरवरी तक एक लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं। पहले शनिवार और रविवार को बारिश के कारण मेला देखने कम लोग पहुंचे। बीते कुछ दिनों से मौसम ठीक है, जिससे लोगों की संख्या में इजाफा हुआ है। वहीं वैलेंटाइन वीक का भी असर है, इस दौरान भारी संख्या में युगल मेला देखने पहुंच रहे हैं। आगामी दिनों में मेले में और अधिक भीड़ बढ़ने की संभावना है। रविवार को अवकाश का दिन होने के कारण लोग ज्यादा संख्या में पहुंचेंगे।
विदेशी चीजों की मांग सबसे ज्यादा
पर्यटन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पिछले 9 दिनों में सूरजकुंड मेले में 6 करोड़ का कारोबार हुआ है। पर्यटकों को सबसे ज्यादा मेले में विदेशी चीजें पसंद आ रही हैं। वहीं मेले में चिकनकारी कुर्ते, साड़ियां और सजावटी सामान महिलाओं को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं।
मेले में शुरुआती दिनों में स्टॉल संचालकों को थोड़ी मंदी का सामना करना पड़ा, लेकिन अब कारोबार पटरी पर आ गया है। भीड़ बढ़ने के साथ ही मेले में खरीदारी का सिलसिला भी बढ़ गया है। इसके अतिरिक्त अलग-अलग राज्यों और देशों के विभिन्न खाद्य पदार्थ लोगों को आकर्षित कर रहे हैं।