फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भ में पल रहे पांच माह के बच्चे की मौत: महिला ने बाइक धीरे चलाने को रोका, बाइकर ने पीटा और उजाड़ दी कोख

Thu, 08 Feb 2024 08:17 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद

सार

बच्चे की मौत का कारण जानने के लिए महिला रोग विशेषज्ञ को जांच के लिए लिखा गया है। महिला के शरीर पर चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। डॉक्टर की राय के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
गर्भ में पांच माह के बच्चे की मौत - फोटो : i stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गली में तेज गति से बाइक चला रहे युवक को नसीहत देना एक महिला के लिए परेशानी का सबब बन गया। नाराज बाइक सवार अपने साथियों के साथ मिलकर महिला के घर पहुंच गया और मारपीट करने लगा। आरोप है कि मारपीट के कारण महिला के पेट में पल रहे पांच माह के बच्चे की मौत हो गई। महिला के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ धौज थाने में शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

फरीदाबाद स्थित धौज निवासी तस्लीमा ने पुलिस को बताया कि उसकी गली से गांव का एक युवक तेज गति से बाइक चलाकर ले जाता है। इससे गली में खेल रहे बच्चों के लिए दुर्घटना का खतरा बना रहता है। आरोप है कि युवक कई बार अपने दोस्तों के साथ ग्रुप में शोर मचाते हुए भी निकलता है। तस्लीमा ने कई बार इस बात को लेकर युवक के परिजनों से शिकायत भी की थी। 

बुधवार शाम को युवक तेज गति से बाइक ले जा रहा था। तस्लीमा ने उसे रोक लिया और धीरे बाइक चलाने की नसीहत देने लगी। इस बात से नाराज युवक अपने दोस्तों को साथ लेकर तस्लीमा के घर आ धमका और उसके साथ मारपीट करने लगा। घटना के दौरान पीड़िता घर में अकेली थी। आसपास के लोग घायल अवस्था में तस्लीमा को इलाज के लिए बीके अस्पताल लेकर गए। डॉक्टरों ने बताया कि उसके गर्भ में पल रहे करीब पांच महीने के बच्चे की मौत हो गई।
विज्ञापन

बच्चे की मौत का कारण जानने के लिए महिला रोग विशेषज्ञ को जांच के लिए लिखा गया है। महिला के शरीर पर चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। डॉक्टर की राय के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच की जा रही है। - गुणपाल सिंह, अतिरिक्त थाना प्रभारी धौज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें