फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र हत्याकांड के आरोपियों को जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। हरकेश नगर निवासी 11वीं के छात्र की हत्या मामले में जनता दल यूनाइटेड के नेता सहित तीनों आरोपियों को पुलिस ने सोमवार को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। रिमांड के दौरान आरोपियों से हत्या में इस्तेमाल हथियार, गाड़ी, कपडे़ व मोबाइल बरामद किए हैं। इस दौरान किशोरी व मृतक छात्र के दोस्तों से भी पूछताछ की गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार देर रात आरोपियों ने मूल रूप से बिहार के रहने वाले ग्यारहवीं के छात्र ऋषि कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामला प्रेम प्रसंग का था। आरोपियों ने किशोर को मारकर शव खेड़ी पुल थाना क्षेत्र में फेंक दिया था। सुबह घूमने के लिए एक व्यक्ति ने शव को देख लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव की पहचान होने के 24 घंटें के अंदर ही आरोपियों को काबू कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें