फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मामा की बरसी में आई छात्रा की करंट लगने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कपड़े प्रेस करते समय गांव मच्छगर में हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। आईएमटी क्षेत्र स्थित गांव मच्छगर में मामा की बरसी में शामिल होने आई 12वीं की 20 वर्षीय छात्रा तान्या को कपड़े प्रेस करते समय शुक्रवार सुबह करंट लग गया। हादसे के बाद परिजन उसे तुरंत निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

तान्या दिल्ली की रहने वाली थी और अपने मामा की बरसी में शामिल होने के लिए एक दिन पहले ही अपने ननिहाल गांव मच्छगर आई थी। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह घर में बरसी के कार्यक्रम की तैयारियां चल रही थीं। परिवार के अधिकांश सदस्य घर के बाहर आयोजन की व्यवस्था में व्यस्त थे, जबकि तान्या कमरे के अंदर कपड़े प्रेस कर रही थी। इसी दौरान अचानक उसे प्रेस करते समय करंट लग गया।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि कमरे से चीख सुनाई दी तो परिवार के सदस्य दौड़कर अंदर पहुंचे। वहां तान्या बेहोश अवस्था में पड़ी मिली। उसे तत्काल एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतका के मामा जयवीर ने बताया कि पूरा परिवार दिल्ली में रहता है और बरसी में शामिल होने के लिए एक दिन पहले ही गांव आया था। किसी को अंदाजा नहीं था कि कार्यक्रम के दिन ही ऐसा दर्दनाक हादसा हो जाएगा। तान्या की मौत से परिवार में शोक का माहौल है।
विज्ञापन


अस्पताल से सूचना मिलने पर आईएमटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को बीके अस्पताल की मोर्चरी भेजकर पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला करंट लगने से हुई दुर्घटनावश मौत का प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि करंट किस कारण लगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें