फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार सेल्स एजेंट की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्यूटी से घर लौटते समय पल्ला पुल के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पल्ला थाना क्षेत्र में पल्ला पुल से बाइपास रोड जाने वाले मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बृहस्पतिवार को बाइक सवार 36 वर्षीय अजीत कुमार की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन सहित भाग गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

मृतक हरकेश नगर की पॉप कॉलोनी का निवासी था और एक निजी कंपनी के शोरूम में सेल्स एजेंट के पद पर कार्यरत था।

परिजनों के अनुसार, अजीत बृहस्पतिवार को रात करीब 10 बजे ड्यूटी समाप्त कर बाइक से घर लौट रहा था। पल्ला पुल से बाइपास रोड की ओर जाते समय किसी अज्ञात बड़े वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिर गया और सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और वाहन व चालक की पहचान कर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें