फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मालगाड़ी की शंटिंग कराते समय ट्रैक पर गिरकर स्टेशन अधीक्षक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद स्थित न्यू टाउन रेलवे स्टेशन पर पैर फिसलने से हुआ हादसा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। न्यू टाउन रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार को मालगाड़ी की चपेट में आकर स्टेशन अधीक्षक संजय राघव की मौत हो गई। वह एक मालगाड़ी को पीछे करवाते समय बारिश के बाद पैर फिसलने से पटरी पर जा गिरे और ट्रेन की चपेट में आकर उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार सहित पूरा स्टाफ सदमेें में है। राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी) मामले की जांच में जुटी है।

मूलरूप से उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर स्थित खुर्जा निवासी संजय राघव (53) कई वर्षों से एनआईटी पांच स्थित के ब्लॉक में परिवार के साथ रहते थे। वह फरीदाबाद स्थित न्यू-टाउन रेलवे स्टेशन पर करीब ढाई साल से स्टेशन अधीक्षक के पद पर तैनात थे। जीआरपी थाना प्रभारी राजपाल ने बताया कि स्टेशन अधीक्षक संजय राघव अपने अन्य कर्मचारियों के साथ बृहस्पतिवार को स्टेशन के पास यार्ड वाली लाइन पर एक मालगाड़ी को बैक यानि शंटिंग (मालगाड़ी को पीछे ले जाना) करा रहे थे। बारिश होने के कारण लाइन पर फिसलन होने की वजह से अचानक उनका पैर फिसल गया और वह मालगाड़ी के पहियों के नीचे आ गए। हादसे में उनका धड़ शरीर से अलग हो गया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


रेल अधिकारियों और कर्मियों में शोक
घटना की सूचना मिलते ही रेल प्रशासन में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना पाते ही सभी अधिकारी मौके पर पहुंचे और उनके परिजनों को सूचना दी गई। साथी कर्मचारियों ने बताया कि संजय राघव खुश मिजाज व्यक्ति थे।
विज्ञापन


आगरा में हुई थी पहली पोस्टिंग

फरीदाबाद के स्टेशन अधीक्षक अखिलेश कुमार ने बताया कि संजय राघव मार्च 1992 से रेलवे में सेवा दे रहे थे। उनकी पहली पोस्टिंग आगरा में हुई थी। इसके बाद कई सालों से दिल्ली डिवीजन के विभिन्न स्टेशनों पर तैनात रहे। काफी मिलनसार होने के कारण अधिकारियों और कर्मचारियों में लोकप्रिय थे। राघव हमेशा काम को प्राथमिकता देते थे। उनके परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें