फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पढ़ाई के साथ-साथ बिजनेस स्टार्टअप की शुरुआत की

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के युवाओं की दोहरी उपलब्धि, तकनीक और नवाचार में रचा कीर्तिमान
विज्ञापन

काजल कुमारी

फरीदाबाद। जेसी बोस विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय और सेक्टर-81 स्थित डीपीएस स्कूल के छात्रों ने तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन कर न केवल शहर बल्कि पूरे देश को गौरवान्वित किया है।

जेसी बोस विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के रोबोटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विभाग से हाल ही में स्नातक (ग्रेजुएट) हुए दो छात्र दिनेश यादव और दिव्यांशु पांडे ने युवाओं के लिए एक रास्ता दिखाया है। दोनों ने पढ़ाई के साथ-साथ अपने-अपने बिजनेस स्टार्टअप की शुरुआत की।
विज्ञापन


दिनेश यादव का स्टार्टअप आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) पर आधारित है। इस सिस्टम की मदद से कैमरे की गुणवत्ता की जांच की जा सकती है, साथ ही यह डिवाइस के डाइमेंशन (आकार) और ऑफिस में काम कर रहे कर्मचारियों के लॉग इन और लॉग आउट समय को भी ट्रैक करता है। दिनेश की टीम में चार सदस्य हैं और उन्होंने बताया कि यह स्टार्टअप का विचार उन्हें इंटर्नशिप के दौरान आया था। उन्होंने आगे कहा कि इस यात्रा में उन्हें अपने परिवार से न केवल मानसिक सहयोग मिला, बल्कि आर्थिक रूप से भी भरपूर समर्थन मिला। छह महीनों की मेहनत के बाद उनका स्टार्टअप अब सफलतापूर्वक आगे बढ़ रहा है।

वहीं दिव्यांशु पांडे ने कॉलेज में रहते हुए दो बिजनेस मॉडल खड़े किए। पहला स्टार्टअप हॉस्टल रेनोवेशन के दौरान पीजी ढूंढने में आई परेशानियों से जुड़ा था। उन्होंने छात्रों के लिए बिना किसी ब्रोकर के सीधी ऑनलाइन पीजी लिस्टिंग साइट तैयार की, जिससे छात्रों को न केवल समय बचाने में मदद मिली, बल्कि उन्हें अतिरिक्त पैसे भी खर्च नहीं करने पड़े। इस प्लेटफॉर्म से वह केवल विज्ञापन के जरिए आय अर्जित करते हैं। दूसरा स्टार्टअप उन छात्रों को मदद देता है जिनके पास बिजनेस आइडिया है। दिव्यांशु उन्हें ऑफिस स्पेस, फंडिंग और मेंटरशिप मुहैया कराते हैं और बदले में उस स्टार्टअप में भागीदारी लेते हैं।


एआई प्रोजेक्ट से राष्ट्रीय उपलब्धि हासिल की
दूसरी ओर डीपीएस सेक्टर-81 के दसवीं कक्षा के तीन छात्रों प्रितिश, आदित और सुयश ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित स्मार्ट लाइट और वाहन नियंत्रण प्रणाली तैयार की है, जो कोहरे की तीव्रता और वाहन की गति के अनुसार कार्य करती है। इस परियोजना से कोहरे के मौसम में होने वाली दुर्घटनाओं को कम करने में सहायता मिल सकती है।
विज्ञापन


इस नवाचार को छात्रों ने स्कूल की अटल टिंकरिंग लैब में तैयार किया, जिसे अटल इनोवेशन मिशन, नीति आयोग ने चैंपियंस ऑफ चेंज के रूप में चयनित किया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इन छात्रों को लाल किले पर आमंत्रित किया गया, जहां मिशन निदेशक श्री चिंतन वैष्णव ने उनकी सराहना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें