फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी में खड़े होकर दुकानदारों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। बारिश से होने वाले जलभराव की समस्या से परेशान पर्वतिया कॉलोनी और जवाहर कॉलोनी, 60 फीट रोड के दुकानदारों ने रविवार को सभा का आयोजन किया। इसमें सड़क पर जलभराव की समस्या से निजात पाने के उपायों के बारे में गहन विचार विमर्श किया गया। इस दौरान पानी में खड़े होकर निगम के प्रति रोष जताते हुए प्रदर्शन कर समस्या दूर करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

क्रिएटिव लॉयर्स फ्रंट के अधिवक्ता मनोज शर्मा ने बताया कि वार्ड 5, 6 और 7 को जोड़ती 60 फिट रोड के दुकानदार व आसपास के इलाकों के लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। बारिश हो या न हो लेकिन जलभराव की समस्या से दुकानदारों का आए दिन सामना करना पड़ता है। इस कारण उनका कारोबार ठप हो गया है। बच्चों का आने जाने में परेशानी होती है। महिलाएं अपने घरों से किसी सामान को लाने के लिए नहीं निकल सकती हैं। वाहन चालक आए दिन दुर्घटनाग्रस्त होते हैं। उन्होंने बताया कि बैठक में प्रस्ताव पास किया गया कि जल्द ही एक प्रतिनिधिमंडल निगम अधिकारियों से इस समस्या से निजात पाने के मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपेगा। समस्या का समाधान नहीं होने पर निगम का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें