फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सेंट एंथोनी की टीम रही ओवर ऑल विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद स्थित डीपीएस में शुक्रवार को स्व. जेके जैन एथलेटिक चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें जिले के 11 स्कूलों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। ग्रेटर फरीदाबाद डीपीएस की टीम ओवर ऑल विजेता रही, लेकिन मेजबान होने के कारण यह ट्रॉफी सेंट एंथोनी स्कूल की टीम को दे दी गई। वहीं, दूसरे स्थान पर सेक्टर 17 मॉडर्न स्कूल और सेक्टर-21 स्थित मानव रचना इंटरनेशनल को बेस्ट मार्च पास्ट ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में अर्जुन पुरस्कार विजेता भीम सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर स्कूल के सातवीं कक्षा के बच्चों ने योग सहित अन्य आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। विजेताओं को पदक और योग्यता प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। इस मौके पर स्कूल के प्रो वीसी रोहित जैनेंद्र जैन ने सभी विजेताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थियों को अपनी रुचि के अनुसार एक खेल में हिस्सा जरूर लेना चाहिए। वहीं, स्कूल की प्रधानाचार्य सुरजीत खन्ना ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें