Sports Minister rejected the proposal to make an all-weather swimming pool, ordered to make HSVP at its level
फरीदाबाद। सेक्टर-31 में बने इंडोर स्टेडियम में प्रस्तावित ऑल वेदर स्वीमिंग पूल का प्रस्ताव सरकार ने खारिज कर दिया है। इसके साथ ही इसे हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) को अपने स्तर पर बनाने के आदेश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने 17 अप्रैल 2016 को तिगांव क्षेत्र में आयोजित रैली के दौरान सेक्टर-31 स्टेडियम बनाने की घोषणा की थी। एचएसवीपी की ओर से सेक्टर-31 में बनाए गए नए टाउन पार्क के साथ खाली पड़ी जमीन पर स्टेडियम का निर्माण किया गया है। इसके खिलाड़ियों को बैटमिंटन सहित कई प्रकार की खुल सुविधाएं मिलेंगी। योजना पर करीब 45 करोड़ रुपये खर्च किए गए। इसके साथ ही कुछ दिन पहले स्टेडियम में खिलाड़ियों की मांग पर ऑल वेदर स्वीमिंग पूल बनाने की योजना बनाई गई। इसका प्रस्ताव बनाकर खेल मंत्री संदीप को भेजा था। जिसको निरस्त कर दिया गया है।
सेक्टर-31 में बनने वाले खेल परिसर में इंडोर स्टेडियम के लिए विभाग द्वारा सामान्य स्वीमिंग पूल बनाया जा रहा है। खिलाड़ियों की मांग पर ऑल वेदर स्वीमिंग पूल बनाने का प्रस्ताव बनाकर सरकार को भेजा गया था। जिसे निरस्त कर दिया गया है। - राजीव शर्मा, अधीक्षण अभियंता