फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पिता की मौत होने पर बेटे ने ट्रेनी डॉक्टर को मारा थप्पड़

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव छांयसा स्थित स्वास्थ्य केंद्र पर एम्स की ओर से नियुक्त किए गए हैं डॉक्टर
विज्ञापन

दोनों पक्षों का पंचायती तौर पर हुआ समझौता
संवाद न्यूज एजेंसी

बल्लभगढ़। गांव छांयसा स्थित स्वास्थ्य केंद्र पर कार्य कर रहे ट्रेनी डॉक्टर को मरीज की मौत होने पर थप्पड़ मारने का मामला सामने आया है। मरीज बीपी, शुगर बीमारी से ग्रस्त था। इस मामले की शिकायत दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को दी गई। जिस पर पंचायती तौर पर मरीज के परिजनों और डॉक्टर के बीच समझौता हो गया।
विज्ञापन


गांव छांयसा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बना हुआ है। यह स्वास्थ्य केंद्र एम्स शाखा के अंतर्गत आता है। यहां पर मौजूद डॉक्टर भी एम्स की ओर से नियुक्त किए गए हैं। बृहस्पतिवार को ट्रेनी डॉक्टर रवि ड्यूटी पर थे। तभी गांव के रहने वाले सचिन अपने पिता भूप सिंह की हालत खराब होने पर स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार करवाने के लिए लेकर आए थे। मरीज भूप सिंह की हालत गंभीर होने पर डॉ. रवि ने रेफर कर दिया। परिजन मरीज को लेकर जा रहे थे तभी रास्ते में भूप सिंह की मृत्यु हो गई। पिता की मृत्यु का जिम्मेदार डॉ. रवि को मानते हुए बेटे सचिन ने थप्पड़ मार दिया। जिसके बाद डॉक्टर की ओर से थाना छांयसा पुलिस को शिकायत दी गई। उसके बाद मरीज के परिजनों द्वारा भी शिकायत दी गई। थाना छांयसा प्रभारी सुरेश चंद ने बताया कि दोनों की ओर से शिकायत मिली थी। जिसके बाद पंचायती तौर पर दोनों के बीच समझौता हो गया और दोनों पक्षों ने लिखकर दे दिया कि वह कोई कार्रवाई नहीं चाहते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें