फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मनी लॉन्ड्रिंग का भय दिखाकर युवक को किया डिजिटल अरेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा- तुम्हारे आधार कार्ड से लिया गया है दूसरा सिम, 62 हजार रुपये कराए टांसफर
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। डिजिटल अरेस्ट करके एक युवक से 62 हजार रुपये ठगने का मामला सामने आया है। युवक के पास टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया की कंपनी के अफसर का फोन आया कि दो घंटे में फोन बंद हो जाएगा। क्योंकि उनके आधार कार्ड से किसी ओर ने सिम ली हुई है। उस सिम कार्ड से मनी लॉन्ड्रिंग व गलत वीडियो भेजकर वसूली का अपराध किया गया है। थाना साइबर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांव मोहना निवासी कंवरपाल ने बताया कि 29 नवंबर को उनके पास एक फोन आया। जिसने अपने आप को टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) का अफसर बताया और कहा कि उनका फोन दो घंटे के अंदर बंद हो जाएगा। क्योंकि उनके आधार कार्ड का प्रयोग करके दूसरा सिम कार्ड जारी किया हुआ है और उस सिम कार्ड से मनी लॉन्ड्रिंग व गलत वीडियो भेजकर अवैध वसूली का अपराध किया गया है। कुछ समय के बाद उनके पास क्राइम ब्रांच के हेडक्वार्टर से फोन आया। जिसके उपरांत उनके फोन पर वीडियो कॉल आई और सामने वाले व्यक्ति ने पुलिस की वर्दी पहन रखी थी। उस व्यक्ति ने उनके पास सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, फीडिंग फंड कंट्रोल ऑर्डर, मुंबई पुलिस का अरेस्ट वारंट, सीबीआई कार्यालय का लैटर व अन्य व्यक्ति के गिरफ्तारी के फोटोग्राफ भेजकर उनको गिरफ्तारी का डर दिखाकर उनसे ऑनलाइन 62 हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिए। जिसके बाद उनको वीडियो कॉल के जरिए डिजिटल अरेस्ट करके और पैसे देने का दबाव डाला। जिसके बाद उन्होंने अपने किसी परिचित को पूरी घटना के बारे में बताया तो उनको पता चला की उनके साथ साइबर फ्रॉड हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें