फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ट्रेन की चपेट में आने से ननद-भाभी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- समारोह से लौट रहीं थी महिलाएं, पैर फिसलने पर एक महिला ने दूसरी का पकड़ा हाथ,
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर शनिवार को दो महिलाओं की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। दोनों महिलाएं स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहीं थी, पैर फिसलने के कारण एक महिला ने बचने के लिए दूसरी का हाथ पकड़ा लेकिन संतुलन बिगड़ने के कारण दोनों ट्रैक पर गिर गईं। दोनों ननद भाभी हैं और बल्लभगढ़ में किसी पारिवारिक आयोजन में शामिल होने के बाद अपने घर लौट रही थीं।

जीआरपी थाना प्रभारी राजपाल ने बताया कि ओल्ड रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह करीब आठ बजे की घटना है। जींद निवासी रिटायर्ड पोस्ट मास्टर श्यामलाल का परिवार बल्लभगढ़ में रहता है। श्यामलाल अपनी पत्नी रामकली के साथ पानीपत में रहने वाली बहन मूर्ति के साथ बल्लभगढ़ में एक पारिविरिक कार्यक्रम में आए थे। शनिवार सुबह गीता जयंती एक्सप्रेस से घर वापस जा रहे थे। श्यामलाल की पत्नी रामकली (60) और मूर्ति देवी (70) की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक दोनों महिलाएं स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहीं थी, पैर फिसलने के कारण एक महिला ने बचने के लिए दूसरी को पकड़ा। संतुलन बिगड़ने के कारण दोनों ट्रैक पर गिर गईं। वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि प्लेटफार्म से उतर कर ट्रैक पर शौच करने गई महिलाओं की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हाे गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
ट्रेन से कटकर युवक की मौत
बड़खल फ्लाईओवर के निकट शुक्रवार को रेलवे लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक ने काले रंग का ट्रैक सूट पहना हुआ था। ट्रेन दिल्ली से पलवल की ओर जा रही थी। शव की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। शव की पहचान के लिए आस-पास के लोगों को भी बुलाया गया। पुलिस ने शव को बीके अस्पताल में रखवाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें