फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सीईटी में शटल सेवा फेल, अभ्यर्थी दिखे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक कैब, ऑटो का सहारा लेते दिखाई दिए छात्र
विज्ञापन

कुछ ने रोडवेज बस स्टैंड से परीक्षा केंद्र तक का सफर पैदल ही तय किया

अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। सीईटी को लेकर जिले में सुबह से ही अभ्यर्थियों का आना शुरू हो गया था। प्रशासन की तरफ से बाहर से आने वाले अभ्यर्थियों के लिए रोडवेज बसों व परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए शटल सेवा का इंतजाम किया हुआ था। वहीं जानकारी के अभाव व प्रशासन के सूचना तंत्र की कमजोरी के चलते अभ्यर्थियों को शटल सेवा का लाभ ठीक से नहीं मिल पाया। परीक्षा देने आने वाले अभ्यर्थी बाइक कैब, ऑटो का सहारा लेते दिखाई दिए वहीं कुछ छात्रों ने रोडवेज बस स्टैंड से परीक्षा केंद्र तक का सफर पैदल ही तय किया।

दो पालियों में आयोजित परीक्षा में करीब 80 हजार अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। सुबह से ही सड़कों पर अभ्यर्थियों के वाहनों व सार्वजनिक वाहनों की भीड़ दिखाई दी। प्रशासन की तरफ से लगाई गई रोडवेज बसों ने बस स्टैंड तक तो पहुंचा दिया लेकिन वहां से परीक्षा केंद्र तक जाने में अभ्यर्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं ऑटो वालों ने अभ्यर्थियों से मौके का फायदा उठाते हुए मनमाना किराया वसूला। जगह जगह लगे जाम को देखते हुए ऑनलाइन बाइक कैब उपलब्ध करवाने वाली कंपनी ने भी सामान्य से ज्यादा चार्ज वसूल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



मैं झज्जर से परीक्षा देने के लिए आया हूं, बस स्टैंड से परीक्षा केंद्र तक पैदल आना पड़ा है। धूप में काफी परेशानी हुई। मुझे प्रशासन की तरफ से दी जाने वाली धर्मशाला को लेकर कोई सूचना या जानकारी नहीं है। - विक्की


हमें परीक्षा केंद्र तक आने के लिए कुछ नहीं मिला इसलिए हम पैदल ही केंद्र तक पहुंचे हैं।- विशाल

मैंने मेट्रो से अपना सफर तय किया है इसके बाद में बाइक कैब से यहां तक आया हूं । बाइक कैब वाले भी सामान्य दिनों से ज्यादा पैसे ले रहे हैं। - गौरव

मैं बहादुरगढ़ से परीक्षा देने आया हूं। यहां पर काफी परेशानी हो रही है। हमें किसी चीज की सूचना ही ठीक से नहीं मिल पा रही है। - वरुण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें