फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: आर्यवीर दल के सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। गांव फतेहपुर बिल्लौच के श्री राम स्कूल में आर्यवीर दल के तत्वावधान में सात दिवसीय आवासीय आर्यवीर दल के शिविर का सोमवार को शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि समाजसेवी अमरदीप डागर व प्राचार्या सविता वशिष्ठ शिक्षाविद्, आचार्य ऋषिपाल, देशबंधु आर्य, होतीलाल आर्य, चेयरमैन रामप्रकाश वशिष्ठ, सुभाष गहलोत ने ध्वज फहराकर शुभारंभ किया।

शिविर आयोजकों ने कहा कि इस तरह के शिविरों में भाग लेने की आज युवाओं को विशेष जरूरत है। शिविर में भाग लेने से युवाओं में आत्मनिर्भरता, देशभक्ती, आत्मरक्षा, नैतिकता एवं संस्कृति- संस्कारों की भावना पैदा होगी। प्राचार्या सविता वशिष्ठ ने कहा कि इन शिविर से शरीर व दिमाग का भी सर्वांगीण विकास होगा। इस अवसर पर आर्य प्रतिनिधि सभा हरियाणा के प्रधान व आर्यवीर दल के संरक्षक देशबंधु आर्य, आर्यवीर दल के संरक्षक होतीलाल आर्य व मंत्री संजय खट्टर ने बताया कि इस शिविर में शारीरिक, बौद्धिक - आध्यात्मिक, आत्मरक्षा, जूडो - कराटे, लाठी, तलवार बाजी, भाला, डबंल, लेजियम, योगासन, वैदिक हवन - संध्या उपासना, नैतिक शिक्षा, समाजसेवा का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंच संचालन कर रहे जनहित सेवा संस्था के प्रधान व आर्यवीर दल के उपमंडल पति संत सिहं हुड्डा आर्य ने कहा इस तरह के शिविर में भाग लेने से युवक का सर्वांगीण विकास होता है। हर किसी को अपने बेटे को इस तरह के शिविर में जरूर भेजना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें