संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर में सोमवार को कोरोना के 12 नए मामले सामने आए हैं। अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 66 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सोमवार को सेक्टर- 63 में 15 वर्षीय युवक, सेक्टर- 46 में 35 वर्षीय महिला, सेक्टर- 48 में 60 वर्षीय महिला, सेक्टर- 15 में 28 वर्षीय महिला, सेक्टर- 63 में 80 वर्षीय महिला, सेक्टर- 63 में 56 वर्षीय पुरुष, सेक्टर- 17 में 61 वर्षीय पुरुष, सेक्टर- 17 में 57 वर्षीय महिला, सेक्टर- 15 में 39 वर्षीय महिला, सेक्टर- 85 में 14 वर्षीय युवक, सेक्टर- 85 में 57 वर्षीय महिला और आदर्श नगर में 34 वर्षीय पुरुष में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिले में अबतक 36 लोग कोरोना मुक्त होकर स्वस्थ हो चुके हैं।