स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण के तहत तीन श्रेणियों में किया मूल्यांकन
फोटो-
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2023 में गांवों को साफ-सुथरा रखने पर 15 सरपंचों को सम्मानित किया गया। सर्वेक्षण के तहत तीन श्रेणियों में पंचायतों का मूल्यांकन कर सरपंचों को पुरस्कृत किया गया।
जिला परिषद की सीईओ आशिमा सांगवान ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर प्रदर्शन करने वाली विभिन्न श्रेणियों की 15 ग्राम पंचायतों के सरपंचों को प्रशंसा पत्र और शील्ड देकर सम्मानित किया। इस दौरान सांगवान ने कहा कि वेद-पुराणों में भी सफाई को भगवान का मूर्त रूप माना जाता है। उन्होंने कहा कि सफाई के लिए लोगों को प्रेरित करने से स्वच्छता अभियान में अधिक से अधिक लोग शामिल होंगे। स्वच्छता में तीनों वर्ग की ग्राम पंचायतों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इनमें 2000 जनसंख्या तक के गांव ताजूपुर, मोहला, शाहबाद, फत्तूपुरा और लालपुर है। 2000 से 5000 जनसंख्या गांव की पंचायत गढ़खेडा, पियाला, बदरपुर सैद, अरूआ व भैसरावली ग्राम पंचायत शामिल हैं। वहीं, 5000 जनसंख्या से अधिक में ग्राम पंचायत अटाली, दयालपुर, धौज, फत्तेहपुर तगा व छांयसा के सरपंचों को सम्मानित किया गया। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने कहा कि सभी नागरिकों को शहर में स्वच्छता रखने के लिए फर्ज निभाना चाहिए। गांवों में सामुदायिक केंद्रों, अस्पताल, स्कूल, चैपाल, गांव को साफ रखने के लिए जन प्रतिनिधियों के साथ-साथ आम नगारिक भी अपना सहयोग दें। स्वच्छता का विभिन्न रैंक के अनुसार मूल्यांकन किया जाता है।
सम्मानित किए गए सरपंच
सम्मानित किए सरंपचों में अटाली के नभे सिंह, तगा से प्रीति , मो. साजिद हुसैन ग्राम धौज, फतेहपुर तगा से इसरत, छांयसा से काजल रावत, गढ़खेड़ा से नीलम, सतेंद्र सरपंच पियाला, कृष्ण पाल सरपंच बदरपुर सैद, मुकेश सरपंच अरुआ, आरती देवी सरपंच भैंसरावली, पूजा चौहान सरपंच ग्राम पंचायत लालपुर, पवन कुमार सरपंच ताजूपुर, मोहन सिंह सरपंच मोहला, बलबीर सिंह सरपंच शाहबाद व राकेश सरपंच फत्तुपुरा को सम्मानित किया गया।