एरोबिक जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में दिखाएंगे प्रतिभा
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-78 स्थित नॉर्थ स्टार स्पोर्ट्स अकादमी के आठ खिलाड़ियों ने एरोबिक जिम्नास्टिक राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए अपना चयन सुनिश्चित कर लिया है। खिलाड़ियों ने 19 अक्तूबर को गुरुग्राम में आयोजित राज्य स्तरीय ट्रायल में शानदार प्रदर्शन किया था। राष्ट्रीय चैंपियनशिप का आयोजन 12 से 16 नवंबर 2026 तक जयपुर, राजस्थान में किया जाएगा।
सभी चयनित खिलाड़ी विभिन्न श्रेणियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इनमें यूथ ट्रायो श्रेणी में दृष्टि जैन, श्रुति और चार्वी का चयन हुआ है। एनडी श्रेणी में रोहन लांबा और नक्ष ने जगह बनाई है, जबकि मिक्स्ड पेयर श्रेणी में देवी आराध्या और ऋषव के साथ अवधारणा और रोहन का चयन हुआ है।