फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: आरपीसीए ब्लू ने रेड को 69 रन से दी शिकस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
4 विकेट लेने वाले काव्य शर्मा बने मैन ऑफ द मैच
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। पहली आरपीसीए विंटर कप अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता 2024 का आयोजन सोहना के क्रिकेट ग्राउंड पर किया गया। यह मैच आरपीसीए ब्लू और आरपीसीए रेड के बीच खेला गया। मैच में ब्लू टीम ने रेड टीम को 69 रन से पराजित किया। 34 रन बनाने और 4 विकेट लेने वाले काव्य शर्मा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन


40 ओवर के मुकाबले में ब्लू टीम ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। ब्लू टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 36.1 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 153 रन बनाए। ब्लू टीम की ओर से काव्य शर्मा ने 46 गेंदों पर 4 चौकों और 1 छक्के की मदद से 34 रन बनाए। रेड की ओर से गेंदबाजी करते हुए मयंक सैनी ने 5 विकेट, परीक्षित वत्स ने 2 विकेट, अयान मखीजा, तनुष दुआ और अवनीश ने एक-एक विकेट हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए रेड टीम 24.4 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 85 रन ही बना सकी। रेड की ओर से मयंक सैनी ने 23 गेंदों पर 6 चौकों की मदद से 27 रन बनाए। ब्लू टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए काव्य शर्मा 8 ओवर में 20 रन देकर 4 विकेट, शुभम यादव और वरुण सारंग ने दो-दो विकेट, कार्तिक विकल ने 1 विकेट हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें