फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: दुकान से परचून का सामान चोरी, केस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हथीन। उटावड चौक स्थित हाजी रति खान मार्किट में परचून की दुकान में चोरी हो गई। अज्ञात चोर दुकान में रखे चावल, सरसों का तेल एवं अन्य सामान चोरी करके फरार हो गए। दुकान मालिक शहजाद ने बताया कि वह 21 जनवरी की रात को हथीन रोड पर स्थित अपनी दुकान को साढ़े नौ बजे बंद करके गया था। 22 जनवरी को सुबह आकर देखा तो दुकान में चोरी हो गई। उसने तत्काल उटावड थाना पुलिस को सूचित किया। थाना प्रभारी टेक सिंह डागर का कहना है कि दुकान मालिक की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें