कैंटर की टक्कर से बेटे की मौत, पिता घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक सवार पिता-पुत्र को टक्कर मार दी। हादसे में बेटे की मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने पीड़ित पिता की शिकायत पर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर-20ए गांव अजरौंदी निवासी अमर सैनी ने सेंट्रल थाने में एक शिकायत दी। जिसमें उन्होंने बताया कि सोमवार को वह 21 साल के बेटे सागर सैनी के साथ मोटरसाइकिल पर अपनी बहन ओमवती के घर ओल्ड फरीदाबाद जा रहे थे। सागर बाइक के पीछे बैठा हुआ था। केशव पेट्रोल पंप के पास एक कैंटर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह और उनका बेटा रोड पर गिर गए। इस दौरान सागर को सिर में चोट आई। उसे इलाज के लिए बीके अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।