फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘कमल से प्रेरणा लेकर जनता की समस्याओं का समाधान करना जिम्मेदारी’

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार अंत्योदय की भावना के साथ काम कर रही है। हमारा दायित्व कमल के आशीर्वाद से प्रेरणा लेकर आमजन की तकलीफों को दूर करना है। मुख्यमंत्री बुधवार को सेक्टर-15 स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय अटल कमल का उद्घाटन करने के उपरांत संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि उन्हें अपने नाम के साथ-साथ कमल को भी याद रखना है। अगर समय पर जरूरतमंद की मदद करेंगे तो इसका लाभ संगठन को भी होगा। किसी भी संगठन को चलाने के लिए ‘5 क ’ की सबसे ज्यादा आवश्यकता होती है। इसमें कार्यालय, कार्यकर्ता, कोष, कार्यक्रम और कार्यपद्धति शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन सभी कार्यों के साथ-साथ कमल पर भी गर्व है। प्रदेश के सभी 22 जिलों में तैयार होने वाले पार्टी कार्यालय के नाम के साथ कमल शब्द जोड़ने का निर्णय लिया है। गुरुग्राम, रोहतक और पंचकूला कार्यालय क्षेत्रीय कार्यालय के तौर पर भी कार्य करेंगे।
प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि हम सर्वे भवंतु सुखिन: सर्वे संतु निरामया की प्रेरणा के साथ कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि छह घंटे पार्टी के कार्यों को अवश्य दें। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने जिला पार्टी कार्यालय के लिए सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में नगर निगम के चुनाव प्रस्तावित हैं और सभी 45 कमल इसी कार्यालय से निकलेंगे।
विज्ञापन

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा, राष्ट्रीय संगठन के महामंत्री रविंदर राजू, विधायक सीमा त्रिखा, नरेंद्र गुप्ता, राजेश नागर, नयनपाल रावत, जगदीश नागर, सत्यपाल जोरावत, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव अजय गौड़, पूर्व मंत्री विपुल गोयल, रेनू भाटिया, निवर्तमान मेयर सुमन बाला, मुकेश वशिष्ठ समेत कई लोग उपस्थित रहे।
थैलेसीमिया के मरीजों को 2500 रुपये पेंशन
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 69 लाख लोगों का डाटा पीपीपी के जरिये हमारे पास है। 1,80,000 वार्षिक से कम आय वाले परिवार को आयुष्मान भारत का लाभ भी देंगे। इस योजना के तहत दस लाख नए परिवारों को बीपीएल योजना का लाभ मिलेगा। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना व सड़क सुरक्षा बीमा योजना जैसी योजनाओं में प्रीमियम की आधी राशि केंद्र सरकार देती है लेकिन जरूरत पड़ी तो इसकी आधी राशि प्रदेश सरकार भी देगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्टेज 3 व 4 के कैंसर मरीजों को 2500 रुपये प्रतिमाह पेंशन देने की घोषणा की है और थैलेसीमिया के मरीजों को भी 2500 रुपये पेंशन देंगे।
मोदी सरकार के आठ साल पूरा होने पर लांच की बुकलेट
मोदी सरकार के आठ साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी ने केंद्र और राज्य सरकार द्वारा किए गए कार्यों और चल रही योजनाओं को लेकर बुकलेट लांच की है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल और अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने भाजपा कार्यालय अटल कमल के उद्घाटन अवसर पर इस पुस्तिका का विमोचन किया। मोदी सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की नीतियों का उल्लेख करने वाली यह पुस्तक बृहस्पतिवार को भाजपा कार्यकर्ता जनसंपर्क के दौरान 19 लाख परिवारों तक पहुंचाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें