फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: चार महीने से पेयजल संकट से जूझ रहे 11 परिवारों को मिली राहत

Mon, 06 May 2024 06:39 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
-पुलिस के हस्तक्षेप के बाद सोसाइटी में शुरू हुई पेयजल सप्लाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। कनिष्का टावर सोसाइटी के करीब 11 परिवारों को चार महीने बाद राहत मिली है। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद सोसाइटी के बी टावर की खराब और टूटी पाइपलाइन को बदल दिया गया है। इससे लोगों के घरों में पानी की सप्लाई शुरू हो गई है। निवासियों ने सराय थाना प्रभारी को ट्वीट के माध्यम से आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन


सेक्टर-34 स्थित कनिष्का टावर सोसाइटी में 2004 लोग रह रहे हैं। आरोप है कि सोसाइटी में जरूरी सुविधाओं का अभाव है, बिल्डर सुनवाई के नाम पर आनाकानी करता है। स्थानीय निवासी अंकुश अग्रवाल सहित अन्य ने बताया कि सोसाइटी की बी टावर में पिछले करीब चार महीने से पानी की सप्लाई प्रभावित थी। बाथरूम और किचन में पानी नहीं आने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। लोगों ने इस संबंध में बिल्डर से शिकायत की लेकिन बिल्डर ने समस्या का समाधान नहीं किया। लोगों ने पाइपलाइन को अपने स्तर पर ठीक कराने की कोशिश की। आरोप है कि बिल्डर ने काम रोक दिया और हेल्पर को भी वापस भेज दिया। परेशान होकर निवासियों ने पुलिस से गुहार लगाई। सराय थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने रविवार को सुपरवाइजर से फोन पर बात की। इसके बाद बिना किसी बाधा के पाइपलाइन की मरम्मत कराई गई। अब 11 परिवारों को पेयजल किल्लत से राहत मिली है। लोगों ने ट्वीट के माध्यम से थाना प्रभारी को धन्यवाद किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें