फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: टेक्नीशियनों की कमी से जूझ रहा दिव्यांगों का पुनर्वास केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। रेडक्राॅस सोसायटी की ओर से शहर के दिव्यांगों के लिए बीके अस्पताल में चलाए जा रहे पुनर्वास केंद्र में लम्बे समय से टैक्नीशियन, सहायक टेक्नीशियन एवं सर्जिकल स्पेशलिस्ट की कमी चली आ रही है। जिसके चलते इस केंद्र का जो उद्देश्य था, वह पूरा नहीं हो पा रहा है।

फरीदाबाद, गुड़गांव, नूंह, पलवल जिले का एकमात्र केंद्र होने के बावजूद इसके दयनीय हालात चिंता का विषय है। इन जिलों से लोग यहां पर कृत्रिम अंगों के लिए आते हैं, लेकिन टैक्नीशियनों के न होने के चलते न तो उनको कृत्रिम अंग ही मिल पाते हैं और न ही तकनीकी जानकारी। फरीदाबाद में चलने वाला सेंटर वर्ष 1987 से संचालित है। देखरेख के अभाव और स्टाफ की कमी के चलते आज हालात यह है कि यहां पर आने वाले दिव्यांगों की संख्या लगातार कम होती जा रही है। इस सेंटर के लिए कानपुर से कृत्रिम अंग मंगाए जाते थे। हाल ही में फरीदाबाद के आईएमटी नवादा में एलिमको कृत्रिम अंग सेंटर खुल गया है, जहां से जल्द ही कृत्रिम अंगों की सप्लाई शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




..........



पुनर्वास केंद्र में प्रतिदिन 25-30 लोग फिजियोथैरेपी कराने आते हैं और साल में 9 से 10 हजार लोग यहां पर लाभ लेते हैं। पिछले कुछ समय से स्टाफ की कमी अवश्य है, लेकिन फरीदाबाद में एलिमको द्वारा कृत्रिम अंग का सेंटर खुलने से लोगों को फायदा होगा।



- डॉ. पुरुषोत्तम, इंचार्ज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें