फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिकवरी रेट बढ़ा, लेकिन मृत्यु दर में गिरावट नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकवरी रेट बढ़ा, मृत्यु दर में गिरावट नहीं, कुछ ही दिनों से बदला जिले का कोरोना ग्राफ
विज्ञापन

फरीदाबाद। कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। पूर्व में जिले में पांच हजार के करीब मरीज उपचाराधीन थे, अब रिकवरी रेट में लगातार सुधार के कारण एक सप्ताह में ही उपाचाराधीन मरीजों की संख्या तीन हजार के करीब पहुंच गई है। हालांकि अभी भी मृत्यु दर में कोई सुधार नहीं हुआ है, लगभग 25 दिन से जिले की मृत्यु दर 0.8 फीसदी पर ही स्थिर है।
एक सप्ताह के दौरान रिकवरी रेट में 4.8 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। नवंबर माह में तेजी से नए मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ। इस दौरान अधिकतम आंकड़ों का रिकॉर्ड 881 तक पहुंचा। बीते एक सप्ताह से रोजाना दर्ज हो रहे नए मरीजों के आंकड़ों में गिरावट दर्ज हुई है, वहीं मरीजों की रिकवरी दर भी बेहतर हुई है। बीते चार दिनों से नए मरीजों की संख्या लगातार 400 के आंकड़ों से नीचे दर्ज की गई है।
विज्ञापन

बीते एक सप्ताह में कुल 2907 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं, इससे पूर्व एक सप्ताह में नए मरीजों की संख्या रिकवरी दर से दोगुनी 4338 दर्ज की गई थी। कोरोना का रिकवरी रेट 86.9 प्रतिशत से सुधर कर 91.7 तक पहुंच चुका है। इस बीत मृत्यु दर लगातार 0.8 प्रतिशत बनी हुई है। 15 नवंबर से अब तक औसतन चार मरीजों की मौत प्रतिदिन हो रही है। लगातार दस दिन मरीजों की मौत का आंकड़ा पांच रहा। इन दिनों रिकवरी रेट में सुधार के बावजूद मृत्यु दर 0.8 ही है।
विज्ञापन

कोविड के मामलों में अब गिरावट दर्ज हो रही है। बीते कुछ दिनों में त्योहार की सीजन थी। लोगों ने बिना सावधानी के सार्वजनिक स्थलों का रुख किया। इससे स्थिति बिगड़ी थी। अब रिकवरी दर में इजाफा है, गंभीर मरीजों की संख्या में गिरावट फिलहाल नहीं है। मृत्यु दर 0.8 ही बनी हुई है। - रणदीप पुनिया, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें