फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सोसाइटी की दसवीं मंजिल से कूदकर रिसेप्शनिस्ट ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-86 स्थित एडोर सोसाइटी की घटना, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-86 स्थित एडोर सोसाइटी में बुधवार देर रात एक क्लीनिक के रिसेप्शनिस्ट ने फ्लैट की 10वीं मंजिल की बालकनी से कूदकर आत्महत्या कर ली। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।
पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। अभी तक घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस के अनुसार मृतक दिलीप एडोर सोसाइटी में माता-पिता, पत्नी, छोटे भाई और चार वर्षीय बेटे के साथ किराये के फ्लैट में रहता था। दिलीप हड्डी रोग विशेषज्ञ के यहां रिसेप्शनिस्ट के तौर पर काम करता था। उसके पिता मैकेनिक हैं, जबकि छोटा भाई एक कंपनी में नौकरी करता है। परिजनों के अनुसार परिवार में किसी तरह की परेशानी नहीं चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




बताया गया कि बुधवार देर रात दिलीप ने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ बैठकर खाना खाया। उसके बाद वह पिता के साथ सैर करने के लिए सोसाइटी में नीचे की ओर गया। सैर करने के बाद सभी सोने के लिए चले गए। रात करीब 12:30 बजे दिलीप अचानक फ्लैट की बालकनी में पहुंचा और वहां से नीचे कूद गया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि अभी तक परिजनों की ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस परिजनों से बातचीत कर घटना के कारणों की जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें