फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस हिरासत से भागा दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। पुलिस हिरासत से भागे दुष्कर्म के आरोपी को ऊंचा गांव पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बृहस्पतिवार को बीके अस्पताल में मेडिकल करवाने गए पुलिसकर्मियों का हाथ छुड़ाकर भाग गया था। पुलिस ने उसे अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

पलवल जिले के बेड़ा पट्टी होडल निवासी पंकज शहर में ऑटो चलाता था। आरोप है कि धौज थाना क्षेत्र निवासी 17 वर्षीय लड़की को वह भगाकर ले गया था। उसके बाद उसने उससे शादी का झांसा दिया और दुष्कर्म किया। पीड़िता ने इसकी शिकायत धौज थाना पुलिस से की थी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने 6 जनवरी को पोक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं मामला दर्ज किया था।
मामले की जांच एसजीएम नगर थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर निधि कर रहीं थी। उन्होंने आरोप को पकड़ लिया। बृहस्पतिवार को सब इंस्पेक्टर निधि, धौज थाने से सब इंस्पेक्टर सतवीर समेत अन्य पुलिसकर्मी आरोपी को लेकर मेडिकल जांच के लिए बीके नागरिक अस्पताल गए थे। चिकित्सक के कक्ष में उसकी मेडिकल जांच की जा रही थी। इसी दौरान उसने मौके का फायदा उठाते हुए पुलिस कर्मी से अपना हाथ छुड़ा लिया और चकमा देकर अस्पताल से भाग गया। पुलिस टीम ने उसका पीछा किया लेकिन वह उस समय उसे पकड़ने में असफल रहे। पिछले दो दिनों से ऊंचा गांव पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि वह सीकरी गांव में है। सूचना के आधार पर पहुंचकर पुलिस ने उसे फिर से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें