फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: रबी फसलों के लिए लाभकारी साबित होगी बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
मिट्टी में पर्याप्त नमी बनी रहेगी, पौधों की बढ़वार बेहतर होगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर फरीदाबाद समेत पूरे एनसीआर क्षेत्र में साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। जिले में मंगलवार रात से ही मौसम ने करवट ले ली है और बुधवार को दिनभर कई इलाकों में मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक देखने को मिली।


बारिश का सीधा असर फसलों पर पड़ रहा है। कृषि विशेषज्ञों के मुताबिक यह वर्षा रबी फसलों के लिए काफी हद तक लाभकारी साबित हो रही है। जिले में इस समय गेहूं, सरसों, चना और विभिन्न सब्जियों की फसलें खेतों में खड़ी हैं। लंबे समय से नमी की कमी के कारण किसानों को सिंचाई का सहारा लेना पड़ रहा था, जिसे मौजूदा बारिश से बड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन




फसल विशेषज्ञों के अनुसार, वर्तमान में हो रही यह बारिश गेहूं और सरसों की फसलों के लिए संजीवनी समान है। उन्होंने कहा कि इस समय हल्की से मध्यम बारिश रबी फसलों के लिए बेहद फायदेमंद होती है। इससे मिट्टी में पर्याप्त नमी बनी रहेगी, पौधों की बढ़वार बेहतर होगी और उत्पादन में वृद्धि की संभावना है। साथ ही किसानों का सिंचाई पर होने वाला खर्च भी कम होगा।


कृषि विशेषज्ञों ने यह भी चेतावनी दी कि यदि बारिश लंबे समय तक रुक-रुक कर जारी रहती है तो गेहूं की फसल में पीला रतुआ जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में मौसम साफ होते ही किसान फसलों का निरीक्षण करें और किसी भी समस्या की स्थिति में कृषि विभाग या विशेषज्ञों से तुरंत संपर्क करें।
विज्ञापन




यह बारिश फसलों के लिए जितना फायदेमंद है उतनी ही घातक भी। तेज हवा और गरज के साथ हो रही बारिश से सब्जियों और फूलों की फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। जहां खेतों में जलभराव की स्थिति बन रही है, वहां तुरंत पानी की निकासी कराएं। सरसों की फसल में कीट और रोगों की आशंका को देखते हुए नियमित निगरानी भी करते रहें।-डॉ. विनोद मोहन, कृषि वैज्ञानिक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें