फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डबुआ ईडब्ल्यूूए फ्लैट्स में जमा बारिश का पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। अरावली वन क्षेत्र स्थित खोरी गांव के विस्थापितों को डबुआ कॉलोनी में बने ईडब्ल्यूएस फ्लैट्स में बसाए जाने की तैयारी है। लेकिन, ईडब्ल्यूएस फ्लैट्स के साथ आसपास अभी तक साफ सफाई नहीं हुई हैं। जगह-जगह बारिश का पानी जमा है। ऐसे में फ्लैट देखने आ रहे विस्थापित रहने से इनकार कर रहे हैं। उनका कहना हैं कि यहां रहने लायक नहीं है। इससे अच्छा तो खोरी की झुग्गी ठीक है।
विज्ञापन

डबुआ कॉलोनी में करीब 1700 के ईब्डल्यूएस फ्लैट्स बने हैं। इसे आर्थिक रूप से कमजोर मजदूर वर्ग को बसाने के लिए बनाया गया था। लेकिन, अभी तक इसे पूरी तरह से अलॉट नहीं किया गया। ऐसे में रखरखाव के अभाव में फ्लैट्स जर्जर हो गए हैं। मौजूदा समय में बारिश के बाद जलभराव की समस्या है। ऐसे में विस्थापित यहां रहना पसंद नहीं कर रहे हैं।
पशुओं का रहता है जमावड़ा
डबुआ स्थित मल्टी स्टोरी ईडब्ल्यूएस फ्लैट्स परिसर में जानवरों का जमावड़ा रहता है। इससे इस परिसर के आसपास रह रहे लोगों की भी परेशानी बढ़ गई है। स्थानीय निवासी राजेश ने बताया कि फ्लैट्स पर अगर पहले ध्यान दिया गया रहता तो इसकी रौनक ही कुछ और रहती। फ्लैट्स में लगे दरवाजे-खिड़की नहीं है। यहां तक कि पानी निकासी के लिए लगाया गया पाइप लाइन भी टूटा हुआ है। मुकेश ने बताया कि फ्लैट्स के मरम्मत कार्य व हालात के सुधार में सालों लग जाएंगे।
विज्ञापन

वर्जन-
नगर निगम द्वारा दिए जा रहे फ्लैट्स रहने लायक नहीं हैं। उनकी हालत देखकर डर लगता है। जगह-जगह गंदगी पसरी रहती है। इससे अच्छा तो झुग्गी ही है। - अंसार
अभी फ्लैट के लिए आवेदन नहीं किया है। लेकिन करेंगे भी नहीं। डबुआ के फ्लैट रहने के लायक नहीं है। सरकार विस्थापितों की समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं है। - जाबिर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें