फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के कारण जमाई कॉलोनी में नहीं हुई तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। अरावली में वन भूमि पर बसी जमाई कॉलोनी में बारिश के कारण बुधवार को तोड़फोड़ कार्रवाई नहीं हुई। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है। वहीं नगर निगम अब बृहस्पतिवार को तोड़फोड़ कार्रवाई कर सकता है। इसके लिए तोड़फोड़ दस्ते और पुलिस टीम को अलर्ट रहने के आदेश दिए गए है। इसके बाद अरावली विहार और नेहरू कॉलोनी में तोड़फोड़ की जा सकती है।
विज्ञापन

अरावली में वन विभाग की करीब 500 हेक्टेयर जमीन पर अवैध निर्माण बने हुए है। इन अवैध कब्जों में फार्म हाउस, शिक्षण संस्थान, सोसाइटियां, होटल, गौशाला, धार्मिक स्थल शामिल हैं। हालांकि इनमें से कई शिक्षण संस्थान ने नगर निगम में सीएलयू के लिए आवेदन किया हुआ है। इसके अलावा कई शिक्षण संस्थानों को सीएलयू मिल भी चुका है। कुछ ऐसे फार्म हाउस भी है जिनके पास सीएलयू नहीं है। नगर निगम और वन विभाग की ओर से पिछले दिनों फार्मों में तोड़फोड़ कार्रवाई की गई। फार्म हाउसों पर कार्रवाई बीच में छोड़ने के बाद अब नगर निगम ने अरावली में वन विभाग की जमीन पर बनी चार अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की तैयारी की है।
वर्जन
सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अरावली में बसी अवैध कॉलोनियों और फार्म हाउसों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। जमाई कॉलोनी में कार्रवाई बारिश के कारण नहीं सकी। इससे लोगों को अपने घरों को खाली करने के लिए एक दिन का और समय मिल गया है। निगम की टीम कार्रवाई के लिए तैयार है। मौसम साफ होने के बाद कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा। - यशपाल यादव, निगमायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें