फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: रेलवे प्रशासन पटरियों पर ड्रोन से रख रहा है नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
नीलम पुल से न्यू टाउन रेलवे स्टेशन के बीच पत्थरबाजी में हुआ है इजाफा
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद । नीलम पुल से न्यू टाउन रेलवे स्टेशन के बीच रेल पटरियों पर बढ़ती आपराधिक और शरारती गतिविधियों ने रेलवे प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। हाल के दिनों में इस खंड पर ट्रेनों पर पत्थरबाजी और कीमती सिग्नल लाइटों को तोड़ने की वारदातों में इजाफा हुआ है। इन घटनाओं से न केवल रेलवे की संपत्ति को नुकसान पहुंच रहा है, बल्कि ट्रेनों के सुचारू संचालन और यात्रियों की सुरक्षा पर भी गंभीर खतरा मंडरा रहा है। इसी समस्या से निपटने के लिए रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने अब पारंपरिक गश्त के साथ-साथ आधुनिक तकनीक का सहारा लेते हुए ड्रोन के जरिये हवाई निगरानी शुरू कर दी है।

शुक्रवार को आरपीएफ की विशेष टीम ने पूरे इलाके में ड्रोन उड़ाकर संवेदनशील पॉइंट्स की मैपिंग की और संदिग्ध गतिविधियों का जायजा लिया। ड्रोन के इस्तेमाल से भी पैनी नजर रखी जा रही है, जहां अक्सर उपद्रवी छिपकर वारदातों को अंजाम देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस नई रणनीति पर आरपीएफ थाना प्रभारी श्रवण ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि रेलवे की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया असामाजिक तत्वों द्वारा सिग्नल लाइट तोड़ने और पत्थरबाजी की घटनाओं को रोकने के लिए ड्रोन एक प्रभावी हथियार साबित होगा । इसके जरिए हम उन अपराधियों की पहचान कर रहे हैं जो ट्रेन संचालन में बाधा डालते हैं। हमारी टीम चौबीसों घंटे हाई अलर्ट पर है।आरपीएफ के इस कदम से अब रेल संपत्तियों की सुरक्षा पहले से अधिक पुख्ता होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें