फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबी गीतों पर थिरके विदेशी पर्यटक

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। सूरजकुंड मेले में रविवार शाम को बड़ी चौपाल पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या का पर्यटकों ने जमकर लुफ्त उठाया। इस दौरान विदेशी सैलानी पंजाबी गीतों पर जमकर थिरके। अशोक की मस्ती नाइट तथा नीरज आर्य के कबीर कैफे कार्यक्रम में लोक संस्कृति तथा आध्यात्मिकता का मिश्रण देखने को मिला। सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ एचपीएससी चेयरमैन आलोक वर्मा ने किया।
विज्ञापन

कबीर कैफे में नीरज आर्य ने महान संत कबीर दास जी की वाणी को अपने भजनों के माध्यम से प्रस्तुत किया। आठ कलाकारों की यह टीम लगभग 11 देशों में कबीर वाणी की प्रस्तुति दे चुकी है। कई बार बॉलीवुड में भी इस ग्रुप ने अपनी प्रस्तुति दी है। इसके बाद अशोक मस्ती नाइट में अशोक कुमार की टीम ने पंजाबी लोक नृत्य के माध्यम से सबको झूमने पर मजबूर कर दिया। इस मौके पर विदेशी नागरिक भी दिल चोरी साढा हो गया... सुनकर नाचते नजर आए। इस मौके पर हरियाणा टूरिज्म के प्रधान सचिव एमडी सिन्हा तथा प्रबंध निदेशक डॉ. नीरज कुमार के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें