फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: श्लोकोच्चारण में प्रियांशी और लघु नाटिका में हर्षिता प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
खंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का हुआ समापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। राजकीय माध्यमिक विद्यालय प्रहलादपुर (माजरा डीग) में संस्कृत सप्ताह के तहत आयोजित खंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का समापन हुआ। इसमें खंड के विभिन्न विद्यालयों से कक्षा छठी से आठवीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

श्लोकोच्चारण में प्रियांशी प्रथम, रुचिका द्वितीय और दिव्या तृतीय रहीं। लघु नाटिका में हर्षिता, आकांक्षा, अंकिता व हितांशी की टीम प्रथम, सुमन, तनिष व रुचिका की टीम द्वितीय तथा प्राची व संध्या की टीम तृतीय स्थान पर रहीं। भाषण प्रतियोगिता में सुमन पहले, कंचन दूसरे और श्वेता तृतीय स्थान पर आईं। विद्यार्थियों को प्रशस्ति-पत्र, मेडल और शील्ड देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त प्रवक्ता गीता आर्या ने की। इसका आयोजन संस्कृत आयाम की ओर से डॉ. रुद्र दत्त शास्त्री की स्मृति में किया गया। इस मौके पर मुख्याध्यापक रविकांत गुप्ता समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें