फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पोस्टर प्रतियोगिता में सीएसआईआर की पूजा अव्वल, मौखिक प्रस्तुति में नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी के प्रवीन प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। मानव रचना विश्वविद्यालय में आयोजित चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आईसीईएमआरबी-2026 में शोधकर्ताओं और विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सम्मेलन के तहत आयोजित पोस्टर बनाने की प्रतियोगिता में सीएसआईआर-राष्ट्रीय भौतिक प्रयोगशाला की पूजा रानी ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, मौखिक प्रस्तुति प्रतियोगिता में नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी, भोपाल के प्रवीन कुमार यादव ने पहला पुरस्कार जीता। समापन समारोह में विभिन्न श्रेणियों के विजेताओं को सम्मानित किया गया।

पोस्टर बनाने की प्रतियोगिता में एनएसयूटी की अंजू पहल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी के सत्यम सिंह और एमएनआईटी जयपुर की ज्योति ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। मौखिक प्रस्तुति में यूपीईएस देहरादून की भावी अग्रवाल और जीबी पंत विश्वविद्यालय की मधु को दूसरा, जबकि दिल्ली विश्वविद्यालय के मनीष कुमार और मानव रचना विश्वविद्यालय की अंजलि को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन


यंग अचीवर श्रेणी में मानव रचना विश्वविद्यालय की एकशा, आईआईटी जोधपुर के जितेंद्र कुमार यादव और सिम्बायसिस इंटरनेशनल डीम्ड यूनिवर्सिटी, पुणे की अपर्णा अशोक को सम्मानित किया गया। सर्वश्रेष्ठ अंतर-विषयक परियोजना में मानव रचना विश्वविद्यालय की काजल, याविश, जतिन और गीता की टीम प्रथम रही। जीडी गोयनका विश्वविद्यालय की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


सम्मेलन में ऊर्जा सामग्री, ईंधन सेल, सौर उपकरण, रिचार्जेबल बैटरी, बैटरी पुनर्चक्रण और पर्यावरण संबंधी विषयों पर चर्चा हुई। विश्वविद्यालय के प्रो. वाइस चांसलर प्रो. डॉ. संगीता बांगा और रजिस्ट्रार प्रो. डॉ. संजय मिश्रा ने विजेताओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें