फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज हवा ने दिलाई प्रदूषण से थोड़ी राहत, 19 दिन बाद एक्यूआई में कमी

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। लगातार तीन दिनों से चल रही तेज हवा ने औद्योगिक नगरी के लोगों को प्रदूषण से थोड़ी-बहुत राहत दी है। 19 दिन बाद पहली बार मंगलवार को शहर का प्रदूषण स्तर गंभीर, बेहद खराब से खराब श्रेणी में पहुंचा। इससे लोगों ने थोड़ी राहत की सांस ली। मौसम वैैज्ञानिकों का कहना है कि दो दिनों में शहर में प्रदूषण स्तर में और गिरावट आ सकती है। यह संतोषजनक तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक महेश पहलावत ने बताया कि मौजूदा समय में फरीदाबाद समेत आसपास के क्षेत्रों में पश्चिम, उत्तर-पश्चिमी हवा चल रही है। इसकी रफ्तार 20 से 25 किलोमीटर तक है। इसके चलते हवा में घुले धूलकण व धुआं साफ हो रहा है। यही कारण है कि मंगलवार को फरीदाबाद में प्रदूषण स्तर में आंशिक रूप से सुधार देेेखा गया। उन्होंने बताया कि आगामी दो दिनों तक हवा की रफ्तार तेज रहने की संभावना है। ऐसे में शहर में हवा की गुणवत्ता संतोषजनक तक पहुंच सकती है, जिससे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें