फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: त्योहारों के सीजन में जाम से निपटने के लिए पुलिस ने बंद किए दो कट

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़ बस डिपो के निकास द्वार और मुख्य चौराहे के सामने फ्लाईओवर के नीचे बैरिकेडिंग
विज्ञापन

दूसरे कट से यू-टर्न लेकर निकल रहे वाहन
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़।त्योहारों का सीजन शुरू होने के साथ ही दिल्ली-आगरा हाईवे पर जाम की समस्या से निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने कदम उठाए हैं। नेशनल हाईवे फ्लाईओवर के नीचे बने दो कट को अस्थायी तौर पर बंद कर दिया गया है। पुलिस ने इन कट पर रस्सियां और बेरिकेड लगाकर वाहनों की आवाजाही रोक दी है। इसका उद्देश्य गलत दिशा में वाहनों के प्रवेश पर अंकुश लगाने और यातायात को सुचारु बनाए रखना है।

फ्लाईओवर के नीचे करीब चार से पांच कट बने हुए हैं। इन कट का इस्तेमाल कर कई वाहन चालक गलत दिशा में अपने वाहन ले आते हैं, जिससे हाईवे पर जाम की स्थिति बन जाती है। त्योहारों के दौरान बाजारों में खरीदारी करने वालों और बस स्टैंड पर यात्रियों की संख्या बढ़ने के कारण यह समस्या और गंभीर हो जाती है। इसे देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने दो कट बंद करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


बस डिपो के निकास द्वार के सामने भी बैरिकेडिंग

बल्लभगढ़ बस डिपो के निकास द्वार के सामने फ्लाईओवर के नीचे बने कट को भी बंद कर दिया गया है। त्योहारों के दौरान बस स्टैंड पर यात्रियों की काफी भीड़ रहती है। ऐसे में बसों की आवाजाही के साथ अन्य वाहनों के गलत दिशा से आने पर जाम लगने की आशंका रहती है। इससे बचने के लिए पुलिस ने यहां रस्सी और बैरिकेड लगाकर रास्ता बंद कर दिया है।
विज्ञापन


दूसरे कट से यू-टर्न लेकर निकल रहे वाहन

बल्लभगढ़ मुख्य चौराहे के पास बाजार से नेशनल हाईवे की ओर जाने वाले रास्ते के सामने बने कट को भी अस्थायी तौर पर बंद किया गया है। इन दोनों कट के बंद होने के बाद वाहन चालकों को आगे बने दूसरे कट से यू-टर्न लेकर अपने गंतव्य की ओर जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें