फरीदाबाद। नगर निगम प्रशासन एनआईटी क्षेत्र में मकान और गलियों की पहचान आसान बनाने के लिए वार्ड-5 में रेट्रो रिफ्लेक्टिव साइन बोर्ड लगाएगा। इसके लिए निगम ने 42 लाख 96 हजार रुपये का बजट मंजूर किया है। इन बोर्ड पर नगर निगम के मकान नंबर और गली नंबर अंकित किए जाएंगे। इससे स्थानीय निवासियों के साथ-साथ बाहरी लोगों को भी मकान और गलियों की पहचान करने में सहूलियत मिलेगी। नगर निगम के अधीक्षण अभियंता ओमवीर सिंह ने बताया कि अगले माह से यह कार्य शुरू होने की उम्मीद है। इस माह के अंत तक टेंडर प्रक्रिया को पूरी कर लिया जाएगा। ब्यूरो