फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बैडमिंटन व टीटी चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
मानव रचना स्पोर्ट्स अकादमी में किया गया आयोजन, 200 खिलाड़ियों ने लिया भाग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। मानव रचना स्पोर्ट्स अकादमी में आयोजित 13वीं इंटर फैकल्टी, स्टाफ बैडमिंटन और टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2025 के पहले दिन रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। प्रतियोगिताओं में 200 खिलाड़ियों ने भाग लिया। बैडमिंटन की ओपन श्रेणी के महिला एकल वर्ग में गुरुग्राम की कविता , मोहाली की अनु और फरीदाबाद की लक्ष्मी ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। महिला युगल वर्ग में महिमा-लक्ष्मी और मोनिका-रश्मि की जोड़ियों ने जीत दर्ज की। पुरुष एकल में डॉ. नितिन, केशव और भव्य विजेता रहे, वहीं पुरुष युगल में डॉ. नितिन-दिक्षांत, डॉ. वेद-भव्य और जोगिंदर शर्मा-हेमंत त्यागी की जोड़ियों ने बाजी मारी। खेल श्रेणी के मुकाबलों में बीना, संगीता और सुमन सिहाग विजेता रहीं।
विज्ञापन


टेबल टेनिस मुकाबलों में भी ओपन श्रेणी और खेल श्रेणी में कड़ी टक्कर देखने को मिली। महिला एकल सेमीफाइनल में मानवी त्यागी और बबीता ने जीत दर्ज की, जबकि पुरुष एकल में सरकार तलवार, नितिन, तुषार और रोशन विजयी रहे। खेल श्रेणी में महिला एकल सेमीफाइनल में सुमन ने शगुफ्ता को हराया, जबकि पंकज ने शिवानी पर सीधी जीत दर्ज की। टूर्नामेंट के पहले दिन खिलाड़ियों का उत्साह और प्रतिस्पर्धा दोनों ही सराहनीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें