फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बिजली चोरी की जांच करने गए कर्मियों की कर दी पिटाई

Tue, 12 Dec 2023 11:23 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
- मारपीट के बाद पुलिस थाने में सौंपा, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ लिखाई रिपोर्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पल्ला थाना क्षेत्र के सूर्या विहार पार्ट दो सेहतपुर इलाके में बिजली चोरी चेकिंग के दौरान में एक परिवार के सदस्यों ने कर्मियों से मारपीट कर दी। मारपीट करने के बाद परिवार के लोग उन्हें थाने ले गए। परिवार के लोग बिजली विभाग के कर्मचारियों पर घर पर घुसने का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ पल्ला थाने में शिकायत दी है। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है।
तिलपत सब डिवीजन के कनिष्ठ अभियंता शिव कुमार का कहना है सोमवार सुबह चेकिंग के दौरान टीम ने देखा सूर्या विहार-2 स्थित सुभाष चौहान के मकान के बाहर अवैध मीटर लगा था। बिजली का कनेक्शन मीटर की बजाय सीधा पोल से ले रखा था। केबल दूसरी मंजिल पर ले जाई गई थी। घर की चेकिंग के लिए टीम ने अंदर घुसने का प्रयास किया। आरोप है सुभाष चौहान, उसकी पत्नी व दो बेटों ने बिजली विभाग के साथ मारपीट करते हुए सरकारी काम में बाधा पहुंचाई। इसकी शिकायत पुलिस को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी तरफ, सुभाष चौहान ने आरोप लगाया कि रविवार को वह अलीगढ़ एक शादी में गए थे। देररात वापस लौटने के कारण सुबह साढ़े सात बजे तक परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे। अचानक किसी के जोर-जोर से दरवाजा खटखटाने की आवाज से परिवार के लोग जाग गए। पत्नी धर्मेश ने दरवाजा खोला। आरोप है बाहर खड़े एक व्यक्ति ने पत्नी को धक्का मारा और अंदर घुस गया। उसके साथ कुछ अन्य युवक भी थे। पत्नी को चोट लगने के कारण वह चिल्लाने लगी। शोर सुनकर बेटा विशाल व सौरभ भी बाहर आ आए। आरोप है बाहर से आए युवकों ने परिवार के साथ मारपीट की। इसपर सुभाष ने मामले की सूचना डायल 112 पर दे दी। पुलिस के आने के बाद युवकों ने बताया वे बिजलीकर्मी हैं। परिवार के घायल लोगों को इलाज के लिए बादशाह खान नागरिक अस्पताल में ले जाया गया। पुलिस ने फिलहाल दोनों पक्षों की शिकायत ले ली है। मामले की जांच की जी रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें