फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: तपती धूप और गर्म हवाओं से परेशान लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार को अधिकतम तापमान 41.5 और न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। जिले में चिलचिलाती गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। तेज हवाएं चलने से तापमान में मामूली गिरावट देखने को मिली है। इसके बाद दिनभर लोग तपती धूप व गर्म हवाओं के थपेड़ों से परेशान रहे। बुधवार को फरीदाबाद का अधिकतम तापमान 41.5 और न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को बारिश के आसार हैं। आसमान में बादल छाए रहेंगे। इससे लोगों को काफी राहत मिलेगी। पिछले कुछ दिनों से शहर में झुलसा देने वाली गर्मी पड़ रही है। सूरज के तल्ख तेवर सुबह से ही अपना असर दिखाना शुरू कर देते हैं। ऐसे में गर्म हवाओं की मार सहन करना मुश्किल हो गया है। घरों से बाहर निकलने पर धूप त्वचा को जलाने का काम कर रही है। यही स्थिति बुधवार को भी देखने को मिली। दिन में गर्म हवाओं के थपेड़ों ने भी लोगों को खूब परेशान किया। इससे सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम रही है। बाजारों में भी सन्नाटा पसरा रहा। घरों से विभिन्न कामों के लिए बाहर निकले लोग धूप से बचने के लिए इंतजाम करते नजर आए। इस दौरान पेय-पदार्थों की दुकानों पर लोगों की खूब भीड़ देखने को मिली। ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के डीन डॉ. अनिल पांडे ने कहा कि गर्मी के कारण अस्पताल में डायरिया के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। ओपीडी में मरीजों की संख्या 700 तक पहुंच गई है। निजी अस्पताल के किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ. जितेंद्र कुमार ने बताया कि गर्मी के कारण शरीर का पानी पसीने के माध्यम से बाहर निकल जाता है। इससे किडनी के रोगियों की समस्या बढ़ सकती है। एक महीने से ओपीडी में मरीजों की संख्या सौ से 200 पहुंच गई है। लोगों को सावधानी बरतने की खास जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें