फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: तेज धूप और लू के थपेड़ों से बेहाल हुए लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
42 डिग्री सेल्सियस रहा अधिकतम तापमान, आज से तीन दिन बारिश के आसार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर में इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी ने लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। सोमवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा। तेज धूप और लू के थपेड़ों के कारण लोग दिनभर गर्मी से बेहाल नजर आए।

दोपहर के समय सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम देखने को मिली। लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले। गर्म हवाएं सीधे शरीर पर लगने से लोगों की सेहत पर भी असर पड़ रहा है। शहर के अस्पतालों में लू, बुखार और डिहाइड्रेशन के मरीजों की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है। खासकर बुजुर्ग, बच्चे और दिहाड़ी मजदूर इस भीषण गर्मी की चपेट में ज्यादा आ रहे हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि इस मौसम में थोड़ी सी लापरवाही भी गंभीर बीमारी का कारण बन सकती है।
विज्ञापन



मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल हीट वेव का असर बना रहेगा। मंगलवार, बुधवार और बृहस्पतिवार को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। यदि बारिश होती है तो तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।
विज्ञापन




डॉक्टरों और प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। हीट वेव के दौरान अधिक से अधिक पानी पीने, तरल पदार्थों का सेवन बढ़ाने और धूप में निकलने से बचने की सलाह दी गई है। बाहर निकलते समय सिर और शरीर को ढककर रखने, हल्के और सूती कपड़े पहनने तथा धूप में अधिक समय तक रहने से बचने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें