फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपायुक्त समेत अन्य अधिकारी साइकिल से पहुंचे दफ्तर

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। वर्ल्ड कार फ्री डे पर सुबह बारिश की फुहारों के बीच उपायुक्त, अतिरिक्त उपायुक्त और नगराधीश समेत अन्य अधिकारी साइकिल से लघु सचिवालय पहुंचे। वाहन न होने से बुधवार को लघु सचिवालय रोड खाली रही। अधिकारी समेत अन्य लोग भी पैदल या साइकिल से लघु सचिवालय पहुंचे।
विज्ञापन

उपायुक्त जितेंद्र यादव ने कहा कि बुधवार को वर्ल्ड कार फ्री डे मनाया जा रहा है। इस दौरान खुद और उनके साथ अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर मान भी घर से कार्यालय तक साइकिल पर आए। कार फ्री डे की मुहिम को आगे भी रखा जाएगा। सप्ताह के प्रत्येक बुधवार के दिन की यह मुहिम फरीदाबाद को ग्रीन फरीदाबाद, क्लीन फरीदाबाद बनाने में कारगर सिद्ध होगी। उपायुक्त ने कहा कि बुजुर्ग भी प्रेरणा के स्रोत है। वे कहते थे कि सप्ताह में एक दिन पैदल जरूर चलना चाहिए। कार फ्री-डे फरीदाबाद में एक जन आंदोलन बनाया जाएगा। इसके लिए फरीदाबाद के हर नागरिक की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए एक मुहिम की शुरुआत होगी। उपायुक्त ने कहा कि मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री व अन्य मंत्री भी साइकिल से ही अपने कार्यालयों में आए हैं।
लोगों से अपील की कि वे भी कार फ्री डे में सहयोग दें। उपायुक्त ने कहा कि कार्यालयों में केवल दिव्यांगजन व अन्य ऐसे लोग जो जोकि साइकिल या पैदल किसी कारण वश नहीं आ पाए, वे वाहन से आए। बाकी के सभी अधिकारी व कर्मचारी साइकिल या पैदल ही कार्यालय में पहुंचे हैं।
विज्ञापन

1.5 किमी चलाई साइकिल
सुबह नौ बजे डीसी आवास पर एसडीसी व एसडीएम बड़खल समेत अन्य अधिकारी पहुंचे। इसके बाद डीसी के साथ सभी साइकिल से लघु सचिवालय पहुंचे। अधिकारियों ने साइकिल से करीब 1.5 किलोमीटर यात्रा की। लघु सचिवालय पर सभी का फूल देकर स्वागत किया गया। वहीं एडीसी कार्यालय की ज्योति साइकिल से सबसे पहले पहुंची। जिन्हें गुलाब देकर सम्मान किया गया। छह मंजिला लघु सचिवालय में प्रशासन, पुलिस, आरटीए व डीआरओ समेत अन्य विभागों के दफ्तर हैं।
कूड़े के ढेर हटाने का दिया निर्देश
उपायुक्त ने बुधवार को लघु सचिवालय के ग्राउंड का मुआयना किया। इस दौरान कैंपस में कूड़े का ढेर मिलने पर संबंधित कर्मचारी को बुलाकर सफाई कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कैंपस साफ होना चाहिए।
300 मीटर चलना पड़ा पैदल
बुधवार को लघु सचिवालय की मेन रोड से अंदर वाहन से जाना प्रतिबंधित था। ऐसे में लोगों को करीब 300 मीटर पैदल चलना पड़ा। एक दिव्यांग को भी इससे दो-चार होना पड़ा। हालांकि कुछ देर बाद पुलिसकर्मी ने उसे कार से जाने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें