फरीदाबाद। जिला उपायुक्त यशपाल यादव ने बल्लभगढ़ स्थित जेनिथ अस्पताल के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। इसके लिए उन्होंने एसडीएम अपाजिता, एसीपी बल्लभगढ़ व सीएमओ द्वारा नामित वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी की टीम बनाई है। टीम को अस्पताल के खिलाफ तीन दिन में जांच रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिए हैं।
शनिवार को भागीरथ गैस वितरण केंद्र के निरीक्षण के दौरान उपायुक्त यशपाल यादव को लोगों द्वारा जेनिथ अस्पताल के खिलाफ शिकायत की गई थी कि अस्पताल में काफी अव्यवस्थाएं हैं और मरीजों को ऑक्सीजन सिलिंडर भी परिजन ही लगा रहे हैं। रेट लिस्ट से ज्यादा पैसा वसूला जा रहा है। इस शिकायत के मिलते ही उपायुक्त ने संज्ञान लेते हुए स्वयं अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त को अस्पताल में कोई भी चिकित्सक नहीं मिला। काफी देर उपायुक्त के इंतजार के बाद चिकित्सक पहुंचा। इतना ही नहीं उपायुक्त को अस्पताल में न तो जांच व उपचार की रेट लिस्ट लगी मिली और न ही अन्य सुविधाएं मिली। अस्पताल में पूरी तरह से नियमों का उल्लंघन होते देख
उपायुक्त यशपाल ने बताया कि इस संबंध में जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच टीम पिछले 15 दिनों में अस्पताल में भर्ती हुए मरीजों से पूरी रिपोर्ट तैयार करेगी और 3 दिन में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।