फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: केवल हटाया जाएगा अवैध अतिक्रमण, किसी की संपत्ति पर नहीं चलेगा बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम की तरफ से ओल्ड फरीदाबाद रेलवे रोड पर नोटिस लगाए जाने के बाद लोगों में मच गया था हड़कंप
विज्ञापन

पूरे मार्ग पर बनी हैं करीब 100 दुकानें, 55 भवन मालिकों ने निगम कार्यालय में जमा करवाए मकानों के कागज
कागजों की जांच के बाद दीपावली के बाद लिया जाएगा फैसला
अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। ओल्ड फरीदाबाद रेलवे रोड पर 19 सितंबर को नगर निगम की तरफ से अवैध अतिक्रमण हटाने व संपत्तियों के कागजात पेश करने के लिए नोटिस चस्पा किए गए थे। इसमें लोगों को अपने कागजात पेश करने के लिए दो दिन का समय दिया गया था। इसी कड़ी में बुधवार को लोग निगम आयुक्त से मिले व अपने मकानों के कागज पेश किए। इन कागजों में 55 भवनों की रजिस्ट्रियां बताई जा रही हैं।

वहीं, निगम की तरफ से भी लोगों को स्थिति स्पष्ट कर दी गई है। निगम आयुक्त से मिलने पर उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि अभी केवल अतिक्रमण हटाया जा रहा है किसी के भवन पर कार्रवाई फिलहाल नहीं की जा रही। लोग अपने कागजात पेश कर सकते हैं। जांच के बाद ही उचित फैसला लिया जाएगा। दीपावली के बाद ही इस मामले में एक्शन लिया जाएगा।
विज्ञापन



वहीं, जानकारों का कहना है कि जिन लोगों के पास भवनों के पक्के कागज हैं उन पर कार्रवाई नहीं होगी। कागजात में जितनी जमीन उनकी है उस पर जांच के बाद ही फैसला होगा। वहीं, नाले के बाहर की तरफ जिन लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है उसपर निगम का बुलडोजर चलाया जाएगा।
विज्ञापन


निगम आयुक्त से मिलने के बाद लोगों ने खुशी जताते हुए बताया कि आयुक्त ने उनकी बात को गंभीरता से सुना व स्पष्ट किया कि सिर्फ अतिक्रमण पर कार्रवाई होगी। जिन लोगों के पास मकानों के कागजात हैं उन्हें पेश करने का समय दिया गया है। वहीं, दुकानदार नवीन ने बताया कि निगम के नोटिस के बाद लोगों के बीच हड़कंप की स्थिति थी। बुधवार को स्पष्ट हो गया कि वैध कागजात वालों पर कार्रवाई नहीं होगी।

-

अभी लोगों के कागजातों की जांच की जाएगी। उनके बाद अवैध अतिक्रमण को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी। - सुरेंद्र हुड्डा, एसडीओ नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें