फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवेदन के लिए महज 10 दिन, दो दिन से पोर्टल हैंग

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। कॉलेज में दाखिला आवेदन के लिए दूसरे दिन भी छात्र परेशान रहे। उच्च शिक्षा विभाग का आवेदन पोर्टल लगातार हैंग रहा। ऐसे में 10 मिनट में होने वाला आवेदन कई घंटों तक सर्वर की परेशानी के कारण अटका रहा। युवाओं को चिंता है कि मात्र दस दिन आवेदन के लिए दिए गए हैं, इसमें भी पोर्टल ठीक से काम नहीं कर रहा। बुधवार से दस्तावेज सत्यापन शुुरू होगा।
विज्ञापन

बुधवार को दस्तावेज की ऑनलाइन जांच प्रक्रिया शुरू होगी। दस्तावेज में कमी होने पर छात्रों को सीधे मोबाइल मैसेज के माध्यम से सूचित किया जाएगा। आवेदनकर्ता को 48 घंटे के अंदर ऑनलाइन ही अपनी खामी को दूर करना होगा। उच्च शिक्षा विभाग (डीएचई) ने सोमवार को कॉलेजों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की थी। सोमवार दोपहर से पोर्टल शुरू हो सका। इसके बाद से लगातार आवेदन में परेशानियां सामने आ रही हैं। राजकीय नेहरू कॉलेज के सामने बने साइबर कैफे में दाखिला आवेदन करने पहुंचे दीपक यादव ने बताया कि मंगलवार को भी दाखिला पोर्टल हैंग रहा। सर्वर की समस्या के कारण एक छात्र को आवेदन में कई घंटे लग रहे हैं। ऐसे में कैफे वाले आवेदन करने से कतरा रहे हैं।
उधर, दाखिला आवेदन में आने वाली परेशानियों को हल करने के लिए प्रत्येक कॉलेज में समिति बनाई गई है। एक नोडल अधिकारी छात्रों की समस्याओं को हल करेगा। हालांकि, कॉलेजों में ऑनलाइन आवेदन कराने की व्यवस्था नहीं की गई है। छात्रों को खुद ही अपनेे स्तर पर आवेदन करने हैं। इस लिए छात्रों को साइबर कैफे की मदद से आवेदन करने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

कॉलेज में आवेदन की प्रक्रिया ठीक चल रही है। छात्रों की तरफ से कोई शिकायत कॉलेज प्रबंधन को नहीं मिली है। अगर कोई शिकायत आती है, तो उच्च अधिकारियों से तुरंत संपर्क किया जाएगा। इसके लिए नोडल अधिकारी बनाए गए हैं।
विज्ञापन

- डॉ. एमके गुप्ता, जिला उच्च शिक्षा नोडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें