फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: घर के पास होंगे ऑनलाइन कार्य, एक वार्ड में दो सीएफसी

विज्ञापन
विज्ञापन
मनोज धर द्विवेदी
विज्ञापन


फरीदाबाद। नगर निगम एक वार्ड में दो आधुनिक सुविधाओं से लैस नागरिक सुविधा केंद्र (सीएफसी) बनाने जा रहा है। इसके लिए सामुदायिक केंद्रों पर अलग से कमरे बनेंगे। इस पर निगम करीब 1.2 करोड़ खर्च करने जा रहा है। सीएफसी पर लोग शुल्क देकर ऑनलाइन कार्यों को करा सकेंगे। नगर निगम में कुल 40 वार्ड हैं।
प्रदेश सरकार ने अधिकांश सेवाओं को ऑनलाइन कर दिया है। हालांकि सरकार की ओर से सरल केंद्र खोले गए हैं लेकिन इनकी संख्या काफी कम है। निजी क्षेत्र में कॉमन सर्विस सेंटर यानि सीएससी का लाइसेंस दिया हुआ है और जिले में करीब 200 सेंटर चल रहे हैं। इस सेंटरों पर कई बार लोगों से ज्यादा फीस लेने की शिकायतें मिलती हैं। दूसरा यह सेंटर बाजार में हैं। ऐसे में सरकार का प्रयास हैं कि वार्ड स्तर पर सीएफसी बनाया जाए ताकि लोगों के कार्य घर के पास आसानी हो सके। निगम का मानना हैं कि आगे वाले समय और अन्य कार्य भी ऑनलाइन होंगे, ऐसे में इसके लिए संसाधन उपलब्ध होने चाहिए। इसे देखते हुए चरणबद्ध तरीके से जिले में सीएफसी खोलने पर काम चल रहा है। इस कार्य को मार्च 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य है। सरकार का मानना हैं कि लोगों के घर के पास सीएफसी का होना जरूरी है क्यों कि अधिकांश कार्य ऑनलाइन हो गए हैं। घर के पास सेंटर होने से लोग अपनी सुविधा अनुसार कार्य करा सकेंगे। दूसरा सरकारी सेंटर होने से लोग एक तय राशि देकर काम करा सकेंगे। इस सेंटरों पर आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, प्रॉपर्टी टैक्स, सीवर-पानी टैक्स, एनओसी, नक्शा, बीपीएल कार्ड, निवास प्रमाण पत्र समेत अन्य प्रकार की सेवाएं मिलेंगी।
विज्ञापन

-

1.20 करोड़ से सेंटर बनेंगे
नगर निगम ने सीएफसी सेंटर बनाने को लेकर काम शुरू कर दिया है। एक सेंटर बनाने पर करीब 15 लाख रुपये खर्च होंगे। इसमें एक कमरा, एक हाल और शौचालय का इंतजाम होगा। इन सेंटरों पर सूचना केंद्र, वेटिंग रूम, रेस्ट रूम, आरामदायक सीटिंग इंतजाम, एसी, शौचालय समेत अन्य सुविधाएं होनी चाहिए। नगर निगम के कार्यकारी अभियंता ओमदत्त ने बताया कि 11 सीएफसी सेंटर बनाने के लिए स्टीमेट तैयार हो गया है। सेक्टरों में सामुदायिक भवनाें के परिसर में सीएफसी सेंटर बनाया जाएगा। अधिकारी ने बताया कि जल्द ही इसके लिए टेंडर जारी होगा। इसी प्रकार एनआईटी जोन, बल्लभगढ़ और ओल्ड फरीदाबाद जोन में भी काम चल रहा है। कार्यकारी अभियंता सुशील ठाकरान ने बताया कि निर्माण कार्य के लिए स्टीमेट तैयार किया जा रहा है। एक वार्ड में दो सीएफसी बनेंगे। निगम के 40 वार्ड में करीब 80 सेंटर बनाने की योजना है। पांच नए वार्ड जुड़ने पर यह संख्या 90 हो जाएगी।
विज्ञापन


-
वर्जन
डिविजन में सीएफसी सेंटर बनाने के लिए स्टीमेट तैयार किया जा रहा है। सभी वार्ड में एक ही डिजाइन के सेंटर बनेंगे। सामुदायिक केंद्र परिसर में इसके लिए अलग से कमरे बनेंगे। निर्माण कार्य जल्द पूरा कराया जाएगा।
- ओमदत्त, कार्यकारी अभियंता नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें