फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कंपनी के 1.53 लाख लेकर कर्मचारी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। गांव मुझेड़ी स्थित एक कंपनी से कर्मचारी 1.53 लाख रुपये लेकर फरार हो गया। कंपनी मालिक की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। सेक्टर-28 निवासी मनीष अग्रवाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया उनकी मुझेड़ी गांव रोड पर एक कंपनी है। यहां करीब एक दर्जन युवक काम करते हैं। मुकेश कौशिक नामक कर्मचारी बाहर से पेमेंट आदि लाने का काम करता है। 10 अक्तूबर को उसने मुकेश कौशिक को बल्लभगढ़ सिही गेट स्थित एक दुकान से पैसे लेने भेजा था। दुकान मालिक ने उसे 1.53 लाख रुपये दे दिए। आरोप है कर्मचारी पैसे लेकर फरार हो गया। इतना ही नहीं आरोपी ने कंपनी मालिक से 1.30 लाख रुपये एडवांस भी ले रखे हैं। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें