फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 2.44 करोड़ की ऑनलाइन ठगी, खाताधारक समेत तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
निवेश में अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर की थी जालसाजी
विज्ञापन


अब तक आठ आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है पुलिस

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ऑनलाइन निवेश में अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर सेक्टर-21 निवासी एक व्यक्ति से 2.44 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मामले में साइबर थाना एनआईटी ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान दिल्ली निवासी हर्ष, राहुल और सर्वेश के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, हर्ष खाताधारक है और उसके बैंक खाते में ठगी के 2.50 लाख रुपये आए थे। इस मामले में अब तक आठ आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार, सेक्टर-21 निवासी पीड़ित ने शिकायत में बताया कि 18 मई 2026 को उसने इंटरनेट पर ऑनलाइन निवेश का विज्ञापन देखा था। विज्ञापन पर क्लिक करने के बाद उसके व्हाट्सएप पर एक अज्ञात नंबर से मैसेज आया। मैसेज भेजने वाले ने खुद को निवेश प्लेटफॉर्म का कर्मचारी बताया और निवेश से जुड़ी जानकारी दी। इसके बाद कथित कर्मचारी ने शिकायतकर्ता के साथ जूम मीटिंग कर ऑनलाइन निवेश में अधिक मुनाफा कमाने का लालच दिया। ठगों ने निवेश के लिए शिकायतकर्ता का एक खाता भी खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि झांसे में आकर शिकायतकर्ता ने 18 मई से 8 जुलाई 2026 के बीच अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिये कुल 2.44 करोड़ रुपये निवेश कर दिए। बाद में ठगी का पता चलने पर उसने साइबर थाना एनआईटी में शिकायत दी। पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच में सामने आया कि हर्ष ने अपना बैंक खाता राहुल को उपलब्ध कराया था। वहीं, सर्वेश ने आरोपी भीम का बैंक खाता आगे साइबर ठगों को दिया था। भीम को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। हर्ष के खाते में ठगी की रकम में से 2.50 लाख रुपये आए थे। तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने राहुल और सर्वेश को जेल भेज दिया, जबकि हर्ष को पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस मामले में ठगी की रकम के लेनदेन और अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें