फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: राजकीय विद्यालयों में लगेगी ऑनलाइन हाजिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
- नए शैक्षणिक से व्यवस्था होगी लागू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले के राजकीय विद्यालयों (सरकारी स्कूलों) में नए शैक्षणिक सत्र से छात्रों की भी ऑनलाइन हाजिरी लगाई जाएगी। अब तक स्कूलों में सिर्फ शिक्षकों की ही बायोमेट्रिक हाजिरी लगती थी, लेकिन अब इसी तर्ज पर छात्रों की भी ऑनलाइन हाजिरी लगाई जाएगी।

योजना के तहत शिक्षक क्लास में रोजाना की तरह छात्रों का नाम पुकारेंगे, लेकिन उनकी उपस्थिति का सारा रिकॉर्ड पेन-कागज की बजाय सीधे मोबाइल एप पर दर्ज होगा। छात्र स्कूल आए हैं या नहीं, इसका पूरा लेखा-जोखा निपुण हरियाणा एप पर ऑनलाइन अपलोड किया जाएगा। इस डिजिटल रिकॉर्ड को शिक्षा विभाग के अधिकारी कभी भी और कहीं से भी चेक कर सकेंगे। विभाग की इस पहल से फरीदाबाद जिले के सभी 379 सरकारी स्कूलों को जोड़ा जा रहा है, जिससे लगभग 80 हजार विद्यार्थियों की निगरानी सीधे ऑनलाइन माध्यम से हो सकेगी।
विज्ञापन


ज्यादा छुट्टियां करने पर घर जाएगा मैसेज

इस व्यवस्था का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि यदि कोई छात्र बिना बताए लंबे समय तक स्कूल से गायब रहता है, तो इसकी तुरंत सूचना सीधे अभिभावकों के पास भेजी जाएगी। इसके साथ ही स्कूल में होने वाली शिक्षक-अभिभावक बैठक में भी टीचर इस ऑनलाइन रिकॉर्ड को दिखाकर अभिभावकों के साथ बच्चे की पढ़ाई और छुट्टियों पर चर्चा करेंगे। इस नई तकनीक के लागू होने से स्कूल और विभाग दोनों का काम आसान हो जाएगा। किस छात्र ने महीने या पूरे साल में कितनी छुट्टियां की हैं। इसका पता सिर्फ एक क्लिक पर चल जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि इस डिजिटल रिकॉर्डिंग से छात्रों पर नियमित स्कूल आने का एक सकारात्मक मानसिक दबाव भी बना रहेगा, जिससे उनकी पढ़ाई का नुकसान नहीं होगा।
विज्ञापन


विभाग की इस पहल से छात्रों की स्कूल में उपस्थिति बढ़ाने में बड़ी मदद मिलेगी। जब अभिभावकों को बच्चे की पल-पल की जानकारी होगी, तो छात्र भी बिना वजह छुट्टियां नहीं मारेंगे।-अंशु सिंगला, जिला शिक्षा अधिकारी
-
सूरज कुमार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें