फरीदाबाद। पाली स्थित एकेपी क्रिकेट मैदान पर शनिवार को 35 ओवर मैच खेला गया। जिसमें टाइगर्स स्पोर्ट्स क्लब ने एकेपी क्रिकेट अकादमी को 89 रन से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एके टाइगर्स 33.4 ओवर में 250 रन पर ऑल आउट हो गई । मोनू ने 68, रिजवान ने 53 और गौरव ने 41 रन बनाए। एकेपी से देवांश ने 3, रिहान ने दो और जाग्रत, सत्यम, अशोक व गगनदीप को एक-एक विकेट मिला। जवाब में एकेपी अकादमी 25 ओवर में 161 रन पर सिमट गई। गर्वित ने 67 रन बनाए। एके टाइगर्स से सोमवीर ने 3, रिजवान, गौरव और मोनू ने दो-दो लिए। संवाद